News-Details

अमोलकचंद कॉलेज में विज्ञान प्रश्नमंजूषा स्पर्धा

Place: यवतमाळ | Date: 2026-10-19


भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती के अवसर पर 15 अक्तूबर को स्थानीय अमोलकचंद महाविद्यालय में फिजिक्स सोसायटी की ओर से विज्ञान प्रश्नमंजूषा प्रतियोगिता ली गई. प्राचार्य डॉ. अजय लाड की अध्यक्षता में कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ. इसमें विज्ञान संकाय की सात टीमों के 21 छात्रों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई. पहले चरण में डॉ. कलाम के जीवन एवं कार्य, दूसरे में बुनियादी विज्ञान तथा तीसरे वीडियो राउंड में वैज्ञानिक नियमों और सिद्धांतों पर आधारित प्रश्न पूछे गए. वनस्पति विज्ञान विभाग की 'एवरग्रीन' टीम ने प्रथम, जबकि भौतिकशास्त्र विभाग की 'एटॉमिक ऑरा' टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. डॉ. अश्विन अतकुलवार और डॉ. रूपेश मुद्दलवार ने परीक्षक की जिम्मेदारी निभाई. डॉ. आनंद काकड़े और डॉ. विश्वजीत गायकवाड़ ने संचालन किया. प्राचार्य डॉ. लाडने आयोजकों की सराहना की..